उत्तराखंड-यहां पूर्व विधायक का हुआ निधन, जाने कारण

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है यहां पर पूर्व विधायक व भाई जी के नाम से पहचाने जाने वाले कांग्रेसी नेता अमरीश कुमार का निधन हो गया है। वे पिछले दो महीने से बीमारी के कारण मैक्स चिकित्सालय दिल्ली में भर्ती थे। अमरीश कुमार के निधन की खबर से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने मंगलवार की देर रात अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अमरीश कुमार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।उनके करीबी राजन मेहता के अनुसार अमरीश कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहाँ बारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई जल भराव की समस्या,विधायक समेत कई अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999