उत्तराखंड-यहां महिला ने 7 मिनट के अंतराल में दिए तीन बच्चों को जन्म

खबर शेयर करें -

काशीपुर शहर मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में निकटवर्ती ग्राम बाबरखेड़ा निवासी एक महिला द्वारा एक ही प्रसव में 7 मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया है। चिकित्सालय के एमडी डॉ. विकास गहलौत के अनुसार जज्जा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं, अलबत्ता बच्चों का वजन कम होने के वजह से एनआईसीयू में विशेष चिकित्सकीय देखरेख में आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय आंचल पत्नी मनोज को यहां प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किया गया था।

इस दौरान उसने एक साथ तीन बच्चों-दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। तीनों बच्चे दो से पांच मिनट के अंतराल पर पैदा हुए। डॉ.गहलोत के अनुसार एक बच्चा एक किलो 800 ग्राम का है। दूसरी बेटी एक किलो 500 ग्राम और तीसरी बेटी एक किलो 600 ग्राम वजन की है। महिला और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। स्वास्थ्यकर्मी और नर्स यह देखकर काफी हैरान हैं। सभी की देखभाल और उनका इलाज तीनों बच्चों का जन्म सफल रहा है। इधर बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के मुख्यमंत्री ने सघन निरीक्षण के दिए निर्देश
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999