उत्तराखंड -यहां युवक ने जहर पीकर तो पत्नी ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी, हड़कंप

खबर शेयर करें -

सितारगंज /यहां पर बैकुंठपुर में रहने वाले एक पति पत्नी ने आत्महत्या कर दी है. दोनों की शादी को करीब 1 साल हुआ था। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज के बैकुंठपुर में रहने वाले 26 साल के विप्लव की शादी 1 साल पहले दीपा से हुई थी। दोनों अपने घर से अलग सुरेंद्र नगर में किराए के मकान में रहते थे। मिली जानकारी के मुताबिक विप्लव सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि विप्लव ने जहर पीकर खुदकुशी की है।

विप्लव की पत्नी दीपा का शव आम के पेड़ पर दुपट्टे से लटका हुआ मिला। दीपा का शव टैगोर नगर इलाके में एक व्यक्ति के खाली पड़े मकान के पास आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पेड़ पर लटकता शव दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लाल कुआं विधानसभा कांग्रेस के प्रबल दावेदार हरीश चंद्र दुर्गापाल ने टिकट न मिलने की वजह से पार्टी की सदस्यता से अपने समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999