उत्तराखंड-एक अप्रैल से प्रदेश में पानी भी होगा महंगा, नौ से 15 फीसदी तक होगी बिल में बढ़ोतरी

खबर शेयर करें -

एक अप्रैल से उत्तराखंड में पीने का पानी भी नौ से 15 फीसदी तक महंगा होगा। इस लिहाज से लोगों को हलक तर करने के लिए 150 से लेकर 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। शासन की व्यवस्था के तहत हर साल एक अप्रैल से पानी के बिल में वृद्धि की जाती है।

शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल हाउस टैक्स के आधार पर तय होता है। यहां बिल में हर वर्ष 15 फीसदी के करीब बढ़ोतरी होती है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में लगे नलों की संख्या के आधार पर बिल और उसमें बढ़ोतरी का निर्धारण किया जाता है। दो नल होने पर बिल में नौ फीसदी और दो से अधिक नल होने पर 15 फीसदी तक की वृद्धि की जाती है।

यह भी पढ़ें -  जिला पंचायत के उपचुनाव में कमलेश चंदोला ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया

उत्तराखंड जल संस्थान हर तीन माह में पानी के बिल जारी करता है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में तीन महीने में 1385 रुपये का बिल चुकाना पड़ रहा है। इस लिहाज से हर महीने 461 रुपये लोगों को चुकाना पड़ता है। लेकिन, एक अप्रैल से लोगों को प्रति बिल पर 150 से 200 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें -  लापता रेंजर साहब को ऑटो में बैठकर ढूंढ रही हैं पत्नी, फफक - फफक कर रोते हुए विभाग पर लगाए आरोप

अभी तक जल संस्थान औसत के हिसाब बिल तय करता है। क्योंकि, कई जगह पानी के मीटर नहीं लगे हैं। लेकिन, अब देहरादून में क्लस्टर योजना के तहत आने वाले क्षेत्रों के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में पानी के मीटर लग गए हैं। लोगों को मीटर की रीडिंग के आधार पर बिल देना पड़ेगा। दूसरी ओर मीटर का भी 16 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। इन क्षेत्रों में अब अधिक बिल चुकाना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सुन्दरढुंगा ग्लेशियर क्षेत्र में हताहत एवं लापता हुए पर्यटको एवं स्थानीय नागारिक के खोजबीन का कार्य जारी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999