उत्तराखंड -यहां पुलिस ने 38 किलोग्राम डोडा के साथ हरियाणा के दो युवक किए गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नशे का कारोबार रोकने के लिए पुलिस के द्वारा नशे के कारोबारियों के ऊपर नजर रखी जा रही है वहीं राज्य के उत्तरकाशी जिले में नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम ने 38 किलोग्राम डोडा (पोस्त) पाउडर के साथ हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपित मेजर सिंह के खिलाफ थाना छांजली जिला संगरूर पंजाब में एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है तथा न्यायालय से भी 2016 में दस साल की सजा सुनाई गई है। तब से वह फरार चल रहा है.उत्तरकाशी पुलिस ने अभियुक्त के गिरफ्तार होने की सूचना पंजाब पुलिस को दे दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए एसी बस का संचालन आज से शुरू

उत्तरकाशी कोतवाली के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल और एंटी ड्रग टास्क फोर्स के प्रभारी खजान सिंह चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह साल्ड बैंड के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। इस बीच साल्ड की ओर से उत्तरकाशी आते समय एक वाहन को संदेह होने पर जांच के लिए टीम ने रोका। वाहन में जांच करने पर भारी मात्रा में डोडा पाउडर मिला। वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपितों में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करासाहिब निवासी बलविंद्र सिंह और जींद के निमनाबाद निवासी मेजर सिंह शामिल हैं। मेजर सिंह के खिलाफ थाना छांजली जिला संगरूर पंजाब में भी वर्ष 2013 में डोडा पाउडर के मामले में अभियोग पंजीकृत है। इसमें 5 दिसंबर 2016 को अभियुक्त मेजर सिंह को दस साल की सजा भी हुई है, लेकिन अभियुक्त तभी से फरार चल रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999