Uttarakhand Weather: 27 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में आज भी  मौसम बिगड़ा रहने वाला है। आज यानी 27 जुलाई 2026 को अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं कुछ जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर आपको भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तराखंड में 27 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग ने 27 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  रामनगर टैक्स बार द्वारा विधि महोत्सव का भव्य आयोजन, 30 नागरिकों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Dehradun Weather  News Orange Alert

उत्तराखंड में सोमवार से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं राजदानी देहादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

28 JULY, 29 July को भी भारी बारिश की चेतावनी

तो वहीं 28 जुलाई यानी मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 29 जुलाई को दोबारा से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999