राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का शतक,100 पदक,24 गोल्ड

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय खेलों के समापन से कुछ घंटे पहले उत्तराखंड ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पदकों का शतक पूरा किया। इस बार राज्य ने 101 पदक जीते और पदक तालिका में सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। पिछले 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने केवल 24 पदक जीते थे और 25वें स्थान पर था, जबकि इस बार उसने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदकों के साथ कुल 101 पदक अपने नाम किए।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने घर में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदकों की संख्या इस बार ज्यादा रही और राज्य ने 24 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा, राज्य के अन्य पदकों में रजत और कांस्य भी अहम रहे, जिससे राज्य ने पदक तालिका में 7वें स्थान पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर – डीएम ने एंटी इलीगल माइनिंग फोर्स के साथ खड़िया खुदानों का किया निरीक्षण , दिए यह बड़े निर्देश

स्पेशल बात यह है कि उत्तराखंड ने अब तक का सबसे ज्यादा पदकों का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में राज्य का सर्वाधिक पदक 24 था, जबकि इस बार उसने 101 पदक जीतकर एक नई मिसाल कायम की है।

उत्तराखंड ने अब तक सबसे ज्यादा पदक मॉडर्न पेंथलॉन में (6 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 14 पदक), कनोइंग और कयाकिंग में (5 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित 10 पदक) जीते हैं।

यह भी पढ़ें -  एक शर्त पर ही लौटाऊंगा…’, इस शर्त पर Asia Cup Trophy देने को तैयार Mohsin Naqvi

पदकों के मामले में उत्तराखंड से केवल सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, महाराष्ट्र और हरियाणा आगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999