पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर भूस्खलन, NH-534 पर आवाजाही ठप,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

पौड़ी-कोटद्वार हइपर पर गुमखाल में फिर दरकी पहाड़ी

पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-534) पर भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार सुबह गुमखाल के पास एक बार फिर भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. पहाड़ी दरकने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई.

पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर भूस्खलन

भूस्खलन की वजह से कोटद्वार और पौड़ी के बीच यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह चट्टानें और मिट्टी पहाड़ी से तेजी से नीचे गिर रही हैं. स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें -  *24 घंटे में खुलासा: कार्यालय से लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकद बरामद*

video link- https://youtube.com/shorts/SmGrbYh4mFI?si=GJksrc3EmnTgc-hV

राहत और बचाव कार्य जारी

बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में लगातार पहाड़ी दरकने की घटनाएं सामने आ रही हैं. गुमखाल से सटे कई हिस्सों में पहले भी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध होता रहा है. प्रशासन ने इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  फड़- ठेले के लिए बनेंगे 8 वेंडिंग जोन , डीएम वंदना के जनसंवाद शिविर में 140 समस्याओं का मौके पर निस्तारण
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999