Viral Video: रेलिंग पर लटका था मासूम, हनुमान की तरह लंगूर ने उछलकर बचाई जान,

खबर शेयर करें -

viral-video-monkey-saves-a-child-from-falling-ai video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे। दरअसल इस वीडियो में एक बच्चा बालकनी से लटका हुआ है। इसी बीच एक बंदर उसे पहुंचाने पहुंचता है। वो कुछ ही सेकंड में बच्चे को गोद में लेकर नीचे वाली बालकनी में सुरक्षित कूदा देता है। ये वीडियो देखने में काफी चौंकाने वाला है। जो आपको भावुक भी कर सकता है। लोग सोशल मीडिया पर धड्डलें से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

Viral video: रेलिंग पर लटका था मासूम

वायरल इस वीडियो को लोग लंगूर को हनुमान जी का रूप भी बता रहे हैं, जो खुद बच्चे की रक्षा करने आए। लोगों का मानना है कि ये कोई सामान्य घटना नहीं है। बल्कि चमत्कार है। हालांकि सोशल मीडिया का एक वर्ग ऐसा भी है जो इस वीडियो की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा हैं। जिसके बाद से ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों ने लगाया आरोप

हनुमान की तरह लंगूर ने उछलकर बचाई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा छत की रेलिंग पकड़कर लटका हुआ है। बच्चे का अगर हाथ छूटता तो कुछ भी हो सकता था। हालांकि इसी बीच कहानी में ट्विस्ट आया। एक लंगूर उछलकर बच्चे के पास जाता है। कुछ ही देर में वो छलांग लगाकर बच्चे को हाथ में पकड़कर नीचे वाली बालकनी में कूद जाता है। जिससे बच्चे की जान बच जाती है। जिसने भी ये देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग-इस विभाग मे अधिकारियों के स्थानांतरण

लोगों ने उठाए वीडियो पर सवाल

हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद फैक्ट चेक कर पता चला कि ये वीडियो Edited है। ये AI-Generated है। आजकर तकनीक इती एडवांस हो गई है कि रियलिस्टिक वीडियो या फिर फेक वीडियो में अंतर बताना काफी मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को आस्था से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि ये वीडियो एआई से बनाई गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999