युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म…. अब वीडियो वायरल करने की धमकी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है इस दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

रुड़की रामपुर की एक युवती ने सिडकुल निवासी एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडिता के मुताबिक सिडकुल निवासी मेडिकल चलाने वाले एक युवक ने उसे झांसे में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया इस दौरान आरोपी मनीष कुमार ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती का यह भी आरोप है कि मनीष के साथी शादाब ,संदीप और देवेंद्र भी उसे फोन पर परेशान कर रहे हैं और रिपोर्ट न करने की धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखण्ड डा0 आरके जैन की अध्यक्षता में सोमवार को रामनगर नगरपालिका सभागार में अल्पसंख्यक उत्पीडन के सम्बन्धित 33 शिकायती प्रकरणो एवं वादों की सुनवाई की


पीड़ित युवती ने थाने में शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999