इस वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। क्षेत्र में हुई इस हृदय विदारक घटना ने क्षेत्र वासियों को झकझोर कर रख दिया है, पूर्व र्जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के बड़े भाई जगदीश बिष्ट का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, 71 वर्षीय बिष्ट के निधन से परिवार में कोहराम मच गया हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के बड़े भाई जगदीश बिष्ट का आज लंबी बीमारी के बाद प्रातः 6 बजे हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया, 71 वर्ष के जगदीश सिंह बिष्ट का निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के भाई निधन का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी, लाल कुआं व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, लाल कुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र लोटनी, बहादुर नड़गली, सहित कई गणमान्य नागरिको ने गहरी संवेदना व्यक्त की ।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  बारिश का कहर, भरभराकर टूटी घर की दीवार, दो मासूमों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999