रिंग पहनाई और फिर लगाया गले… क्रिकेटर Kuldeep Yadav ने की सगाई, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

खबर शेयर करें -

kuldeep-tyadav-got-engaged PHOTOS

Kuldeep Yadav Got Engaged Photos: टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज़ कुलदीप यादव अब ज़िंदगी की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने लखनऊ में अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सगाई कर ली है। ये मौका बेहद खास और निजी रहा। लेकिन जैसे ही तस्वीरें सामने आईं सोशल मीडिया पर हर तरफ इसी कपल की चर्चा होने लगी।

kuldeep yadav

कुलदीप यादव ने की सगाई Kuldeep Yadav Got Engaged Photos

बताया जा रहा है कि कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वंशिका कानपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से जुड़े हैं। दोनों की बॉन्डिंग सालों पुरानी है। अब उसी रिश्ते को उन्होंने नाम दे दिया है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Breaking: युवक ने नाम बदलकर हिन्दू रीति-रिवाज से की शादी, पता चला असली नाम, तो पैरों तले खिसक गई जमीन, मुकदमा दर्ज
kuldeep yadav

सगाई का फंक्शन लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुआ। जहां बहुत करीबी लोग ही मौजूद थे। खास बात ये रही कि समाजवादी पार्टी की सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज भी इस मौके पर नजर आईं।

रिंग पहनाई और फिर लगाया गले

कुलदीप और वंशिका की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी। कुलदीप ने ऑफ वाइट कलर का ट्रेडिशनल सूट पहना था। वहीं ऑरेंज लहंगे में वंशिका किसी हिरोइन से कम नहीं लग रही थीं।

यह भी पढ़ें -  यहां गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौके पर ही मौत, एक लापता
kuldeep yadav

सगाई के बाद का सबसे भावुक पल वो था जब कुलदीप और वंशिका एक-दूसरे को गले लगे। इस खूबसूरत लम्हे को रिंकू सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। जो कि अब वायरल हो रहा है।

kuldeep yadav

आईपीएल के बाद और इंग्लैंड दौरे से पहले कुलदीप ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत में पहला कदम रखा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999