Weather update- उत्तराखंड में बदले का मौसम का मिजाज,बर्फबारी की संभावना

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी दिनों में राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है वहीं, 22 अक्टूबर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल में एक बार फिर हुआ विवाद, इलाज में देरी के चलते तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है और दीपावली के बाद ठंड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी बारिश और संभावित बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी और सर्द हवाओं का असर महसूस होने लगेगा।

बीते महीनों में लगातार हुई भारी बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने से कई मार्ग बाधित रहे। 26 सितंबर को मानसून की विदाई के बाद अब राज्य सर्द मौसम की ओर बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो 5 लाख की ब्लैकमेलिंग, पुलिस जांच में जुटी

इस बार मानसून रहा सक्रिय

इस बार उत्तराखंड में मानसून ने पिछले सालों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

पूरे राज्य में 22 फ़ीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई।

बागेश्वर जिले में सामान्य से 241% अधिक बारिश हुई।

टिहरी गढ़वाल में 58% और हरिद्वार में 55% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं पौड़ी गढ़वाल में सामान्य से 30% कम, और चंपावत में 7% कम बारिश हुई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999