
Uttarakhand city news dehradun -: पल पल मौसम का मिजाज बदल रहा है मौसम विभाग ने बुधवार के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 3 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4400 मीटर तथा उससे ऊँचाई वाले स्थानों में) होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना के अलावा 4 जून को राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4400 मीटर तथा उससे ऊँचाई वाले स्थानों में) होने व राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है । जबकि 5 जून राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4400 मीटर तथा उससे ऊँचाई वाले स्थानों में) होने की संभावना के राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। वही 6 जून को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है । मौसम विभाग का कहना है कि 7 जून को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना के अलावा
राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना तथा 8 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त करते हुए राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।


