उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छह पहाड़ी जिलों में होगी झमाझम बारिश, सावधान रहें

खबर शेयर करें -

mausam alert uttarakhand

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी पहाड़ी जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिए में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 6.55 लाख लोगों के घर लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर, फोन से कर सकेंगे रिचार्ज

25 अगस्त तक भूस्खलन का खतरा

मौसम विभाग की माने तो 23 से 25 अगस्त के बीच उत्तराखंड के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ के खतरे की भी आशंका है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही पहाड़ों में आवाजाही से बचने और नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999