नैनीताल समेत इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News

Uttarakhand weather update: मार्च का महीना अब खत्म होने के लिए एक दिन ही दिन बचा है। ठंड के बाद जहां लग रहा था कि अब गर्मी दस्तक देगी। लेकिन पहाड़ों में बरसात, बर्फ़बारी और आंधी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मार्च के आखिरी दिन यानी 31 मार्च के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है ।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च को देहरादून, चमोली, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज रफ़्तार से हवाएं चलेगी। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस एजेंसी, चम्पावत के प्रबंधक का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण निधन

बारिश के साथ ही होगी अप्रैल महीने की शुरुआत

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बीते 7 मार्च से मौसम खराब रहने का सिलसिला चल रहा है। कभी पहाड़ी जिलों में बारिश, बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का दौर रहता है तो कभी खराब मौसम राज्य के सभी जिलों को अपने आगोश में ले लेता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ ही होने वाली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार के चार साल: आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखंड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999