उत्तराखंड में 18 मार्च को बिगड़ेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। बता दें 7 मार्च को उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। जिसके बाद से ही प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो 18 मार्च यानी आज भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

उत्तराखंड में 18 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 22 जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

22 मार्च तक उत्तराखंड में ख़राब रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम ख़राब ही रहेगा। वैज्ञानिकों ने 20 मार्च पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी होगी। जबकि मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999