उत्तराखंड की नौकरशाही पर अब ये क्या बोल गए तीरथ, वायरल हो रहा वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की नौकरशाही पर अब ये क्या बोल गए तीरथ सिंह रावत

मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश की नौकरशाही पर सीधा और करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी भ्रष्टाचार का ट्रक उसी रफ्तार से चलता रहा, फर्क बस इतना है कि अब ड्राइवर और यात्री दोनों यहीं के हो गए हैं।

Video link- https://youtu.be/1hV63BBDjqM?si=Wir4BF8Q4CrLPirE

उत्तराखंड की नौकरशाही पर तीरथ सिंह रावत का वार

Former Chief Minister Tirath Singh Rawat ने कहा कि जब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, तब कहा जाता था कि अफसर यहां से ट्रक भरकर ले जाते हैं। लेकिन अब तो ट्रक भरने वाले भी यहीं के हैं और काजू-बादाम-किशमिश खाने वाले भी यहीं के लोग हैं।

यह भी पढ़ें -  अचानक चलती बस से निकलने लगी चिंगारियां, उठने लगा धुआं, यात्रियों मच गई चीख-पुकार

तीरथ ने दिलाई आंदोलन काल की याद

पूर्व मुख्यमंत्री ने आंदोलन काल की याद दिलाते हुए कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान क्या जज़्बा, जब लोग कहते थे कि कोदा-झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे? आज कोई इस पर बात तक नहीं करता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिन सपनों के लिए राज्य बना था, वो उत्तराखंड अब भी नहीं बन पाया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

कुछ नेता अच्छे हैं और कुछ बहुत ही बुरे: तीरथ

रावत ने न सिर्फ व्यवस्था पर सवाल उठाए बल्कि अधिकारियों की भूमिका पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे कुछ नेता अच्छे हैं और कुछ बहुत ही बुरे, वैसे ही अधिकारी भी दो तरह के हैं, कुछ सेवा में ईमानदार हैं और कुछ बूरे होते है। रावत ने कहा कि जब तक सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं करेगी, तब तक जनता का भला नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें -  India 4th largest economy बनी, इससे आम जनता को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में जानें

उत्तराखंड के विकास के लिए नेताओं को दिया सुझाव

तीरथ ने सुझाव दिया कि उत्तराखंड के विकास के लिए नेताओं, अधिकारियों, कलाकारों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। ईमानदारी और जनसेवा का भाव ही उत्तराखंड को आगे ले जा सकता है वरना आंदोलनकारियों की कुर्बानियां व्यर्थ जाएंगी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999