15 दिन में उत्तराखंड में कांग्रेस का क्या हाल होगा ये सबको पता चल जाएगा-विजय बहुगुणा

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। वहीं बता दें कि इससे पहले विजय बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से भी मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बात हुई।
वहीं आज बुधवार को पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है। पूर्व सीएम ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। पू्र्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय बहुगुणा ने कहा कि 15 दिन में उत्तराखंड में कांग्रेस का क्या हाल होगा ये सबको पता चल जाएगा। विजय बहुगुणा के इस बयान से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। बहुगुणा ने एक बड़ा संकेत कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को दिया है।
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बयान से सियासी गलियारों में एक बार फिर से सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।सब कुर्सी से हिल गए हैं। वहीं बहुगुणा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। विजय बहुगुणा के बयान से साफ है कि कांग्रेस के कई नेता भाजापा ज्वाइन कर सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  गुंजी गांव में लोगों से मिले पीएम मोदी, बुजुर्ग महिलाओं ने सिर सहलाकर दिया आशीर्वाद

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999