आखिर क्यों अभिनेता अक्षय कुमार पर दर्ज हुई शिकायत

खबर शेयर करें -

रायपुर। अभिनेता अक्षय कुमार ने एक विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह डिजिटल ग्लोब पर चलते दिखाई दे रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के वकील वीरेंद्र पंजाबी ने जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत की है। लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार वीडियो में भारत के नक्शे पर पैर रखे हुए हैं, जो देश का अपमान है। अब अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत भी की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। अक्षय कुमार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस कंपनी का प्रचार कर रहे हैं। इस प्रचार में अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए और डिजिटल रूप से बनाए गए ग्लोब पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने भारत के नक़्शे पर पैर रखकर देश का अपमान किया है, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के वकील वीरेंद्र पंजाबी ने जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत की है। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी पत्र लिखने की बात कही है। विज्ञापन में अभिनेत्री दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी शामिल हैं

Advertisement
यह भी पढ़ें -  सुबह-सुबह बागेश्वर में सैर पर निकले सीएम धामी, बच्चों को गोद में लेकर किया दुलार