शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , गर्भवती होने पर गर्भपात का दबाब

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है इतना ही नहीं युवती गर्भवती भी हो गई जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसका गर्भपात करने का दबाव बनाया। हिम्मत जुटाकर युवती थाने में पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी जान पहचान अजय सिंह के साथ हो गई थी धीरे-धीरे उनका प्यार आगे बढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक अजय ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई पीड़िता का आरोप था कि जब उसने अजय पर शादी का दबाव बनाया तो उसने धमकाया और गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा।

यह भी पढ़ें -  बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने अमनदीप विर्क के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन


जब इसकी जानकारी अजय के परिवार वालों को हुई तो अजय के पिता होरी सिंह ,मां और चाची उसे और उसके परिवार को धमकाने लगे जिससे युवती घबरा गई जैसे तैसे हिम्मत जुटाकर युवती पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पेट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर देहरादून कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999