यहाँ पीछे पड़ा जंगली हाथी,बचने के प्रयास में गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, घायल,SDRF ने रेस्क्यू कर भिजवाया अस्पताल

खबर शेयर करें -

जनपद पौड़ी गढ़वाल – कोटद्वार में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू

मंगलवार को प्रातः लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें -  शहीद रूचिन का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें -  जनपद चमोली के द्रोणागिरि मार्ग पर सुराहीथोता के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने निकाला चालक का शव।

घायल व्यक्ति का विवरण:-
सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999