नगर निकाय निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में जनपद के सभी आर ओ व एआरओ के साथ बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

नगर निकाय निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में जनपद के सभी आर ओ व एआरओ के साथ बैठक ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी अधिकारियों को सौपी गई है वह अपने दायित्यों का निर्वहन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पादित करना सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पादित करने हेतु दिशा निर्देश आयोग द्वारा जारी की गई है उनका अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त आरओ को सामान्य आचार संहिता, चुनाव प्रचार, रैली/रोड शो, विज्ञापन होर्डिंग एवं डिजिटल विज्ञापन, सभाएं एवं जुलूस आदि के लिए निर्देशित नियमों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः (गजब)- महिला के आरोप पर मुकदमा दर्ज, सरकारी अस्पताल में आपरेशन के दौरान एक किडनी गायब

     उन्होने नागर निकाय चुनाव के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होने  आरओ को बूथ का निरीक्षण कर बेसिक सुविधाएं सुनिश्चित करने, समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करने, डाक मतपेटी को रैंडमली चेक करने, सूचनाओं को निर्धारित समय पर आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

     उन्होंने सम्बन्धित एआरओ अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि प्रचार सामग्री निजी संपत्ति पर बिना अनुमति लगाई गई है तो उन्हें 48 घंटे के भीतर हटवाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -  14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

बैठक में सीडीओ अशोक पांडेय, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, वरुणा अग्रवाल,राहुल शाह, के इन गोस्वामी, रेखा कोहली सहित समस्त ए आर ओ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999