महंगाई के साथ ही आज जनता भ्रष्टाचार से परेशान-यशपाल आर्य

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। कहा कि भाजपा की जन विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।

नेता प्रतिपक्ष श्री आर्य ने हरिद्वार में भगवानपुर विधानसभा के अंतर्गत विधायक श्रीमती ममता राकेश के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें -  यहां सड़क हादसे में चालक की दर्दनाक मौत

कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी एवं संगठन की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम करें। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरे जोश के साथ जुट जाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश का गरीब, मजदूर, व्यापारी, किसान कर्मचारी महगाई से परेशान हैं। आटा, चावल, तेल मसाले, दूध, दही में जीएसटी बढ़ाकर लोगों को आर्थिक रुप से परेशान कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़े स्तर पर होने वाला है प्रशासनिक फेरबदल..

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महंगाई के साथ ही आज जनता भ्रष्टाचार से परेशान है। हाल यह भी लोगों का बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं है रहा है। रसोई गैस के दाम बढोत्तरी का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में 400 रुपए में मिल रहे गैस सिलेंडर को महंगा बताकर सत्ता में आने वाली भाजपा ने आज रसोई गैस सिलेंडर 1100 रुपए कर दिया है। रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह किया गया है।

यह भी पढ़ें -  तीन कृषि कानून की वापसी पर कांग्रेस ने निकाली किसान विजय तिरंगा यात्रा

आज भी युवा नौकरी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। अब कांग्रेस के कार्यकताओं को आम जनता के बीच जाकर इस सरकार की जन विरोधी के बताने का आह्वान किया। विधायक ममता राकेश ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करेगी।

Advertisement