अवैध चरस एवं इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ इन्द्रानगर लालकुआं निवासी महिला को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

अवैध चरस एवं इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ इन्द्रानगर लालकुआं निवासी महिला को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए जनपद को नशा मुक्त बनाने जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं डीआर वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्ता नन्दा देवी पत्नी नारायण सिंह विष्ट उम्र- 38 वर्ष, निवासी इन्द्रानगर प्रथम लालकुआं जिला नैनीताल को उसके घर से 653 ग्राम अवैध चरस एवं इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार करते हुए अभियुक्ता के विरूद्व कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नंबर- 207/23 धारा 8/20 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  विदेश में नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकों से की ठगी, पुल‍िस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच


अभियुक्ता की गिरफ्तारी में वरिष्ठउप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी,उप निरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल विरेन्द्र रौतेला, चन्द्र शेखर, आनन्द पुरी, कमल विष्ट, प्रहलाद सिंह, खीम सिंह दानू, महिला कांस्टेबल माया विष्ट, गीता कम्बोज, रीना गंगवार सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999