यहां अज्ञात कारणों की वजह से महिला ने लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें -

टनकपुर। बुधवार दोपहर पूर्णागिरि विहार कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय सीमा देवी पत्नी मोनू यादव ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर टंगे पाइप से खुद को फांसी लगा ली। महिला को फांसी लगा देख परिजनों में हडकंप मच गया। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला को पाइप से निकालकर तुरंत उप-जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर उमर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार वह बीते पांच साल से मायके में ही रह रही थी। एसआई राधिका भंडारी ने बताया कि महिला के पांच वर्षीय बेटे आयुष ने सबसे पहले महिला को पाइप में टंगा देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। बताया फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999