संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिली महिला,मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

खबर शेयर करें -

भैंसियाछाना विकासखण्ड में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना आ रही है। महिला जंगल लकड़ी लेने के लिए गई थी और वह रास्ते में बेसुध अवस्था में मिली,बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। महिला के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।सबसे छोटा बेटा 2 साल का है।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में 1 दिन दौरे पर पहुंचे सीएम रावत जानिए क्या कहा उन्होंने हमारी इस रिपोर्ट में

मामला भैसियाछाना विकासखण्ड के बुड़ाधार का है। बूड़ाधार गांव निवासी विमल राम की 27 वर्षीय पत्नी मंगलवार की सुबह लकड़ी के लिए जंगल गई ​थी,उसके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थी। लकड़ी लेकर और महिलाएं तो अपने अपने घर पहुंच गई लेकिन विनीता देवी घर नही पहुंची। इसके बाद गांव के कुछ बच्चों ने उसके रास्ते में बेसुध अवस्था में देखा और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन विनीता देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद सलाहकार समिति के कृषक सदस्य बने तारा जोशी

अस्पताल से ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। धौलछीना थाने के एसआई बलवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार इस मामले में कोई तहरीर नही दी गई थी।
मृतका के पिता पल्यू गांव निवासी रमेश राम का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन प्रताड़ित करते थे। उन्होने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। कहा कि 3 दिन पहले ही उनकी पुत्री के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। उन्होने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999