अनोखी मिसाल: 96 साल के बुजुर्ग ने बढ़ाया मदद का हाथ, आपदा राहत कोष में दी 7 लाख की राशि

खबर शेयर करें -
अनोखी मिसाल: 96 साल के बुजुर्ग ने बढ़ाया मदद का हाथ, आपदा राहत कोष में दी 7 लाख की राशि dehradun 96 year old man donating 7 lakh to disaster relief fund

उत्तराखंड की धरती हमेशा से वीरता और आस्था के साथ-साथ सेवा और संवेदनशीलता के लिए भी जानी जाती रही है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब देहरादून निवासी 96 वर्षीय जबर सिंह रावत ने सीएम धामी से मुलाकात कर आपदा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 7 लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की।

96 साल के बुजुर्ग ने आपदा राहत कोष में दी 7 लाख की राशि

बता दें जबर सिंह रावत पंडितवाड़ी के रहने वाले हैं। शनिवार को उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें आपदा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 7 लाख रुपए की सहयोग राशि दी। सीएम धामी ने रावत के इस योगदान को भावुक और प्रेरणादायक बताया।

यह भी पढ़ें -  पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

समाज के प्रति जबर सिंह रावत के जज्बे को बताया सराहनीय

सीएम ने कहा कि उनकी संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देवभूमि की मिट्टी में सिर्फ आस्था और वीरता ही नहीं, बल्कि सेवा की अद्भुत परंपरा भी बसी है, और जबर सिंह रावत उसका सजीव उदाहरण हैं। सीएम ने कहा कि 96 वर्ष की आयु में भी उनका समाज के प्रति यह जज़्बा सराहनीय है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: सड़क किनारे ऐसे हाल में मिली 12वीं की छात्रा की लाश, चचेरे भाई के साथ गई थी अस्पताल

सीएम धामी ने बुजुर्ग को किया सम्मानित

सीएम धामी ने कहा Jabar singh rawat का यह दान केवल एक आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि जीवनभर के अनुभव, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने रावत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रदेश की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देहरादून कैंट क्षेत्र की विधायक सविता कपूर भी मौजूद रहीं

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में मासूम बच्ची से हैवानियत, मासूम की हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999