हल्द्वानी में मासूम बच्ची से हैवानियत, मासूम की हालत नाजुक अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर आई साली की 11 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है. घटना में बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक 11 वर्षीय बच्ची की मां की बहन बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहती है.कुछ माह पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था.गुरुवार को महिला ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को बनभूलपुरा में रहने वाली अपनी बहन व जीजा के घर भेजा था.गुरुवार को रात ज्यादा हुई तो बच्ची वहीं रुक गई. देर रात महिला का जीजा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा.बताते हैं कि लोग घर में सोए हुए थे और इसी का फायदा उठा कर वह बच्ची के पास पहुंच गया.फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में हैवान बना पिता, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां से मारपीट


इस बीच बच्ची चीखी तो घरवाले जाग गए.घरवालों के जागते ही आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से चीखने और रोने की वजह पूछी. बच्ची ने आरोपी मौसा की करतूत अपनी मां को बता दी.जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. आरोपी द्वारा किए गए कृत में मासूम बच्ची को काफी चोटे आई है.इस घटना के बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी गई. बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय छात्रा ईशानी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मिला अंतरराष्ट्रीय ‘नृत्य कलिंग राजश्री अवार्ड’
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999