उत्तराखंड में हैवान बना पिता, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मां से मारपीट

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर रुद्रपुर में एक पिता हैवान बन गया। पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। जब इस घिनौने काम का मां ने विरोध किया तो आरोपी पिता ने उसके साथ मारपीट और शोषण किया। इन्हीं सब से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। 

रुद्रपुर में हैवान पिता ने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश

पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे प्यार भरा रिश्ता माना जाता है। इसी रिश्ते को एक शख्स ने कलंकित कर दिया। दरअसल रुद्रपुर में एक नाबालिग बेटी के साथ एक सौतेले पिता ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि पिता ने नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाने की कोशिश की। मां ने ये देखा तो इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें -  ऐतिहासिक फैसला : 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सरकारी नौकरी के लिए चयन

रोकने पर महिला से की मारपीट

आरोपी ने इस दौरान मां से मारपीट भी की। महिला अपने पति की हरकत से इतनी तंग हो गई थी कि उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। हालांकि बाद में पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999