Uttarakhand Weather: अगले 7 दिन भारी बारिश का खतरा!, मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -
Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 जुलाई तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य में कहीं जगहों पर भारी बारिश तो कहीं पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश होती रहेगी। सात ही बादल गरजने और कई जगहों पर अकाशिय बिजली चमकने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों से सुरक्षित और सावधान स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड के लिए मौसम का पूर्वानुमान, 12 July को भारी बारिश Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में बारिश होती रहेगी। आज यानी रविवाद 12 जुलाई को भी पर्वतीय जिलों के साथ साथ मौदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। आज देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश होने के आसार है। तो वहीं पर्वतीय जिलों में बारिश का तीव्र दौर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  THDC टनल हादसा: 2 लापता श्रमिकों की तलाश जारी, आयुक्त ने दिए रेस्क्यू तेज करने के निर्देश

सोमवार 13 July को भी बारिश रहेगी

सोमवार 13 जुलाई को मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तो वहीं मैदानी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 12 जुलाई को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : SSP द्वारा पत्रकारों में भय का माहौल बनाए जाने के खिलाफ डीआईजी को दिया ज्ञापन

मंगलवार 14 July को उत्तराखंड का मौसम

मंगलवार 14 जुलाई को हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों पर बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। तो वहीं बाकी बचे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलो में कही जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। तो वहीं बाकी पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश का दौर चलने वाला है।इस दौरान हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार है।

यह भी पढ़ें -  Dussehra 2024 : सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी दशहरे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

बुधवार 15 July को उत्तराखंड का मौसम

बुधवार 15 जुलाई को सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों मे भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं शेष जिलों में भी बहुत तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

16-17 July को उत्तराखंड का मौसम

इसके सात ही मौसम विभान ने गुरुवार 16 जुलाई और शुक्रवार 17 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 11 जुलाई से 17 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999