BJP से हुआ मोहभंग: एस.पी. सूरी ने की भाजपा से की तौबा, कांग्रेस में की घर-वापसी

खबर शेयर करें -

s-p-suri-returns-to-congress

कांग्रेस छोड़कर एक साल पहले भाजपा में शामिल हुए पटेलनगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस.पी. सूरी ने आज भाजपा से नाता तोड़कर अपने साथियों के साथ कांग्रेस में घर-वापसी कर ली है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने उन्हें कोंग्रेसकी सदस्यता दिलाई।

अपने घर की कीमत दूसरों के घर जाकर पता चलती है: सूरी

एस.पी. सूरी ने इस दौरान कहा कि “अपने घर और अपने लोगों की कीमत का एहसास तब होता है, जब आप अपनों को छोड़कर दूसरों के घर जाते हैं। भाजपा में कांग्रेस से गए लोगों को जब भाजपा के ही मीडिया प्रमुख द्वारा ‘गधे-घोड़े’ कहा गया, तो मन खट्टा हो गया। तभी हमने भाजपा छोड़कर घर-वापसी का निर्णय लिया।”

यह भी पढ़ें -  सऊदी अरब में हुई बर्फबारी,देखकर दंग रह गए लोग,देखे VIDEO

गलती से सीखना ही समझदारी है: धस्माना

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि “गलती हर मनुष्य से होती है, लेकिन गलती से सबक न लेना और उसे दोहराना स्वार्थवश किया गया कृत्य है, जो अक्षम्य है। जो साथी किसी भी कारणवश पार्टी छोड़कर गए थे, आज उनकी घर-वापसी हुई है, आशा है वे इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999