बिंदुखत्ता निवासी महिला ने जहर का सेवन करने से हालत नाजुक

खबर शेयर करें -

लालकुआं। अज्ञात कारणों के चलते रहस्यमई परिस्थितियों में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाया गया, परंतु दोपहर 2 बजे बाद अस्पताल बंद होने के चलते महिला को 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को यहां निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला की श्रमिक बस्ती में निवास करने वाली 35 वर्षीय महिला नमिता देवी पत्नी सहदेव ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे एक रिश्तेदार महिला एवं अन्य पड़ोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में दोपहर 2:30 बजे लेकर पहुंचे तो अस्पताल में ताला लगा हुआ था, बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोपहर 2 बजे बंद हो जाता है, जिसके बाद कुछ लोगों ने 108 सेवा को फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 सेवा द्वारा गंभीर रूप से घायल महिला को एसटीएच चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया, पता चला है कि महिला की हालत चिकित्सालय में भी गंभीर बनी हुई है, महिला के तीन नन्हे मुन्ने बच्चे हैं, एवं पति वाहन चालक है। जहर के सेवन से गंभीर हुई महिला को क्षेत्रवासियों ने नमक मिलाकर पानी पिला उल्टी कराई, जब तक 108 सेवा नहीं आई प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को उल्टी करने के लिए प्रेरित किया, तथा अत्यधिक उल्टी कराने के बाद मौके पर पहुंची 108 द्वारा उसे अस्पताल भेजा गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  राज्य में कोविड- कर्फ्यू सरकार ने जारी की गाइडलाइन , मिलेगी छूट

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999