खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव , दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

पुलिस ,डाग स्क्वाड , एसओजी और फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई ,बाजपुर के गांव कनौरा स्थित गन्ने के खेत में एक महिला का शव बरामद हुआ है
पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है।

यह भी पढ़ें -  सुरक्षा प्रथम अपने गैस पाईप को बदले प्रत्येक 5 वर्ष मे_


जानकारी के अनुसार, मृतका के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। बताया कि रविवार सुबह सात बजे वह घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। देर रात तक भी उसका परिजनों को फोन नहीं आया।


सोमवार सुबह परिजनों ने दोराहा पुलिस चौकी जाकर सूचना दी। पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई। इस बीच घास काटने गए एक ग्रामीण ने बताया कि गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव पड़ा है। जानकारी के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डाग स्क्वाड , एसओजी और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999