एक समाज श्रेष्ठ समाज के महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

खबर शेयर करें -

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा जोशी के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आम जनमानस की सेवा के लिए अपना घर परिवार छोड़कर रात दिन समाजहित में कार्य कर रहे हल्द्वानी में पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को संस्था महिला पदाधिकारियों ने राखी बांधकर उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना की


इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों का समाजहित एवं भारतहित कार्य यह दर्शाता है की राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता है क्योंकि पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्वयं के घरों और परिवारजनों से हजारों किलोमीटर दूर रहकर भारत देश की सुरक्षा के लिए आस्थापूर्ण निष्ठापूर्ण श्रद्धापूर्ण दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा तैनात होकर भारत देश की उन्नति प्रगति के लिए हमेशा कार्य कर रहे है इसलिए हम सभी भारतीयों का यह कर्तव्य है कि हमें अपने पुलिस के जवानों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए हम सभी भारतीयों को हर त्यौहार अपने प्यारे पुलिस के जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर मनाना चाहिए जिससे उन्हें कभी घर परिवार की कमी महसूस न हो
इस दौरान जवानों को राखी बांधने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य प्रीति आर्या पूर्णिमा रजवार रिंकी गुप्ता पूजा जोशी पूनम गुप्ता अंशिका साहू काजल आर्या लक्ष्मी हालदार निकिता साहू प्रीति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सूरज मिस्त्री सुशील राय अरविन्द कुमार रितिक साहू अमन कुमार रोहतास प्रजापति मुकेश कुमार उपस्थित रहे

Advertisement
यह भी पढ़ें -  4 साल बाद मिला लापता हुए व्यक्ति का नर कंकाल, यहां से हुआ था लापता

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999