यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए 20 मार्च के बाद शुरू होगा पंजीकरण

खबर शेयर करें -

तीन दिन में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए 84 हजार से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। बृहस्पतिवार को लगभग 20 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। 20 मार्च के बाद यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू हो सकता है।

नवरात्र में मंदिर समितियों की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। इसके बाद ही पर्यटन विभाग दोनों धामों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। अभी तक केदारनाथ के लिए 46225 और बदरीनाथ के लिए 37841 पंजीकरण हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  इन 95 अधिकारियों को शिक्षा विभाग ने दी ये अहम जिम्मेदारी

पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का एलान होने पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999