यमुनोत्री धाम आई महिला का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Ad
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से लौटते हुए खरादी कस्बे में रुकी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान 15 दिनों में मरने वालों की संख्या चार हो गई।

पुलिस के अनुसार गत दिवस को गुजरात की 59 वर्षीय किरन बेन परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा पर आई थी। यमुनोत्री धाम से लौट कर वह खरादी कस्बे में ठहरी थी। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर बड़कोट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
एस ओ दीपक कठैत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की धाम में पिछले 15 दिनों में यह चौथी मौत हो गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999