एसटीएफ ने इस बीडीसी सदस्य को 2 किलो से अधिक चरस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जनपद चंपावत के थाना देवीधुरा क्षेत्रअंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था. ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना देवीधुरा, जनपद चंपावत में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  डीएम रयाल के निर्देश, नगर आयुक्त को बनाया नोडल,काम के बाद फोटो भी देनी होगी

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-

  1. राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग थाना खन्सयु जनपद नैनीताल उम्र 35 वर्ष

बरामद माल का विवरण-

2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस

ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 27 किलो 412 ग्राम चरस बरामद कर 06 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है

यह भी पढ़ें -  Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींच रहे थे युवक, दो गंगा में बहे, नहीं कोई सुराग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु

0135-2656202

यह भी पढ़ें -  विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते क्षेत्र के ट्यूबवेल बने शोपीस काश्तकार सिंचाई व पेयजल से महरूम

9412029536

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-

निरीक्षक पावन स्वरूप

उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी

अ0 उ0नि0 जगबीर शरण

4.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान

आरक्षी जितेंद्र कुमार

आरक्षी अमरजीत सिंह

आरक्षी इसरार अहमद

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999