युवती का अपहरण कर दो दिन तक किया दुष्कर्म,कोर्ट के आदेश के बाद इतने लोगो पर हुआ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

चाचा के घर भंडारे में छोड़ने का झांसा दे युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद दो महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला उधम सिंह नगर के किच्छा का है युवती दो मार्च को दोपहर ढाई बजे वह अपने चाचा के घर पर आयोजित भंडारे में जा रही थी। रास्ते में राजू निवासी बंगाली कॉलोनी सौनेरा किच्छा, अमित व उसकी मां शिखा निवासी बागवाला भगवानपुर थाना रुद्रपुर कार मेंं मिले जहां उन्होंने कार रोककर युवती को चाचा के घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें -  विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित कर प्राप्त आवेदन पत्रों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया


आरोप है कार में बैठते ही उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई जब वह होश में आई तो उसने अपने आपको गौतम नगर उत्तर प्रदेश में थी। उन्होंने दो दिन तक उसको बंधक बना कर रखते हुए अमित ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया4 मार्च को अमित उसे श्मशान घाट के पास छोड़ कर फरार हो गया जाते समय वह उसको धमकी दे गया कि किसी से बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर, आपदा प्रबंधन टीम को जल पुलिस अलर्ट पर


डर के कारण उसने स्वजनों को इस घटना के बारे में कुछ नहीं बताया उसके बाद अमित उसको ब्लैकमेल करने लगा।जिस पर उसने डरते डरते अपने परिवार को पूरी घटना से अवगत करवाया। इसकी शिकायत जब किच्छा पुलिस से की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अमित सरकार, सहित दो महिलाएं और एक पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हैदराबाद के खिलाफ चौंकाने वाले हैं चेन्नई के आकड़े, ये हो सकती है दोनों ही टीमों की प्लेइंग-11
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999