राज्य के कई जिलों में 29 और 30 मई को येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

राज्य में मौसम विभाग की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 29 और 30 मई के लिए राज्य के कई जिलों में बरसात और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मई को राज्य के अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत जिले में हल्की से भारी और मध्यम बरसात के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

इसके अलावा 30 मई को टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं मध्यम बरसात के साथ आकाश में बिजली चमकने की संभावना है इसके अलावा दोनों दिन उच्च स्थान वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है साथ ही बागेश्वर रुद्रप्रयाग चमोली उत्तरकाशी में भी बरसात की संभावना है गौरतलब है कि पिछले दिनों आई बरसात में कई इलाकों में तबाही मचाई थी इस बार फिर से मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जन समस्याएं सुनी उनका निस्तारण करने के लिए तत्काल संबंधित विभाग को निर्देश दिए
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999