मौसम विभाग ने जारी किया येलो व ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर भविष्यवाणी जारी की है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 26 ,27 और 28 जुलाई को येलो अलर्ट तथा 29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आज यानी 26 जुलाई को राज्य के देहरादून , उत्तरकाशी तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के 3 जनपदों में जहां भारी बारिश की आशंका है वही राज्य के अन्य पर्वतीय तथा कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा से पूर्व मचा हड़कंप, भारी आपदा के बाद चल रहा है राहत कार्य

जबकि 27 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त कर येलो अलर्ट जारी किया है।

वही 28 तारीख को जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र तथा इससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है तथा येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  फांसी के फंदे में झूल छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

जबकि 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के समस्त जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना बताई है जबकि पहाड़ी क्षेत्र में कही गई नालो और नदियों का तेज प्रभाव भी सक्रिय हो सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने कहा कि कहीं कहीं तेज बौछार के साथ-साथ अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  यहां पत्नी ने खाया जहर तो पति ने दे दी जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999