यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित, श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी पर रोका

खबर शेयर करें -



अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना के कपाट विधि विधान से सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ मां यमुना के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान दोपहर में तेज बारिश हो गई। जिस वजह से श्रद्धालुओं को विभिन्न यात्रा पड़ाव पर रोक दिया।


भक्तों की भीड़ इतनी उमड़ गई की कई श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए। एसएचओ संतोष कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया की बारिश होने के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चलते उन्हें जानकीचट्टी से आगे नहीं जाने दिया। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग, रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी तक जगह-जगह चार किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।

यह भी पढ़ें -  IND vs ENG: फाइनल में टीम इंडिया!, jacob bethell का शतक गया बेकार, 7 रनों से हराया

मौसम विभाग ने जारी किया था बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 13 मई तक मौसम बदला रहेगा। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट लाने की सलाह दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999