शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का खुलासा, युवक ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

मेडिकल जांच करवाई जाए तो पत्नी की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी

मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पिछोर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले वो ढाई पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ गया, जिसमें उसने अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए उस पर कई तरह के आरोप लगाते।

युवक ने अपनी पत्नी को किन्नर और मानसिक रोगी बताते हुए कहा कि उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।। उसने यहां तक लिखा कि अगर मेडिकल जांच करवाई जाए तो पत्नी की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में जंगल गए बुजुर्ग का शव मिला, बाघ के हमले में मौत

पुलिस के अनुसार पिछोर के रहने वाले जाफिर खान (38) पुत्र उस्मान खान ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस वक्त चला जब सुबह उसकी मां उसे चाय देने के लिए पहुंची और उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। झांककर देखा तो अंदर फंदे पर लटका जाफिर का शव दिखाई दिया।

युवक ने आगे बताया कि मेरी शादी 20 जून 2023 को झांसी की रहने वाली एक लड़की से हुई थी और शादी का वह दिन ही मेरी बर्बादी का दिन भी बन गया। शादी के बाद वो मेरे साथ सिर्फ तीन दिन तक रही, चौथे दिन उसके घरवाले आकर उसे ले गए। एक दिन जब उसे मिर्गी का दौरा आया और वह कुछ मिनट बाद ही ठीक हो गई, तो मुझे लगा कि वो डर गई होगी इसलिए ऐसा हुआ। इसके बाद मैं काम पर चला गया तो मेरी मां ने उसे डॉक्टर को दिखाया, तो उन्होंने उसे किसी मानसिक रोग के डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें -  भुवन पांडे को मिली लालकुआं नगर कांग्रेस की कमान

आगे उसने लिखा, ‘मैंने झांसी जाकर पता किया तो जानकारी मिली की उसका इलाज वहां की डॉक्टर के पास बीते कई सालों से चल रहा था, लेकिन शादी से पहले मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था। इसके बाद मैं अपने ससुरालवालों पर केस करने के लिए पिछोर के एक वकील से मिला, लेकिन इसमें लगने वाले पैसों के बारे में जानकर वापस आ गया, क्योंकि ना तो मेरे पास और ना मेरे परिवार वालों के पास इतने पैसे थे।’

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- जागरण में गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,एक गिरफ्तार

आगे उसने बताया कि ‘इसी बीच मेरी पत्नी ने मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ महिला थाने में दहेज का झूठा प्रकरण दर्ज करवा दिया। अगर अब भी पुलिस कस्टडी में मेरी पत्नी का शारीरिक परीक्षण हो जाए तो सारे राज खुल जाएंगे।’ पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999