रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

खबर शेयर करें -

पंतनगर रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम के पास रामनगर से बांद्रा को जाने वाली रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से टीडीसी में कार्यरत एक श्रमिक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंचे रेल विभाग एवं स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीज विधायन संयत्र नगला(टीडीसी) का श्रमिक इंद्र जीत शनिवार को जवाहर नगर क्षेत्र में आवश्यक कार्य से गया था तभी वापसी में आते समय वह पंतनगर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के समीप रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आ गया इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  एमबीबीएस की डिग्री लेकर लौट रहे डॉक्टर की सर्पदंश से मृत्यु

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक 50 वर्ष तथा सितारगंज का रहने वाला बताया जाता है।।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999