उत्तराखंड के युवक की दुबई में संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने प्रशासन से लगाई शव वापस लाने की गुहार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार की दो अक्टूबर को दुबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आनंद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों मे प्रशासन से शव को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है।

सूरी गांव के युवक की दुबई में संदिग्ध हालत में मौत
दो अक्टूबर को दुबई में अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आंद की मौत की खबर उसके साथियों ने उसके परिजनों को दी। आनंद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -  राज्य में ठंड के कारण स्कूलों की बढ़ाई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे विद्यालय, आदेश जारी

प्रशासन से परजनों ने लगाई शव वापस लाने की गुहार
आनंद की मौत के चार दिन बाद भी उसका शव भआरत नहीं लायाजा सका है। चार दिन बाद भी आनंद का शव भारत नहीं पहुंचने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आनंद का शव भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -  मण्डलायुक्त अरविन्द सिंह ह्यांकी ने विभिन्न योजना व हरेला पर्व की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा

परिजनों ने लूटपाट के बाद उनकी हत्या का जताया अंदेशा
मिली जानकारी के मुताबिक सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहारदुबई स्थित एक होटल में काम करते थे। रोज की तरह दो अक्टूबर को वो अपना काम खत्म कर होटल से कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने लूटपाट के बाद उनकी हत्या का अंदेशा जताया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999