कृषि कानून के विरोध में आप की किसान यात्रा शुरू

खबर शेयर करें -

जसपुर। कृषि कानूनों के विरोध में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने उत्तराखंड बॉर्डर से  किसान यात्रा का शुभारंभ किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके विधानसभा बॉर्डर पर पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नादेही, महुआडाबरा, गांधी पार्क, ठाकुर मंदिर, कोतवाली रोड होते हुए सुभाष चौक तक विशाल रैली निकाली। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा की कृषि कानून वापस न लेने के कारण ही आप पार्टी को किसान न्याय यात्रा शुरू करनी पड़ी।  कड़ाके की ठंड में किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलित हैं। किंतु सरकार किसानों की मांगों को नहीं मान रही तीनों कानून किसान विरोधी हैं। किसानों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने दो दिवसीय किसान यात्रा का शुभारंभ किया है। तीनों कृषि कानून वापस न लेने तक आम आदमी पार्टी किसानों के साथ आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करती रहेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस इस अवसर पर अजय अग्रवाल, दिनेश मोहनिया, दीपक वाली, अवतार सिंह, सूबा सिंह, राजीव कुमार, नरेश सागर, श्वेतांग अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। 

Advertisement
यह भी पढ़ें -  39 वन आरक्षी प्रमोशन पाकर बने वन दरोगा , पढ़िए लिस्ट