अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”

खबर शेयर करें -
ankita-bhandari-parents-detained-and-released-delhi-police-protest

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे उनके माता-पिता बीते दिन बुधवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। उनके समर्थन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेता भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने गुरुवार सुबह इंडिया गेट से करीब 3:45 बजे अंकिता के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि दो घंटे बाद उन्हें रिहा भी कर दिया गया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया ।

समाचारपढ़ें

यह भी पढ़ें -  कोरोना के नई वैरीअंट से स्वास्थ्य महकमे में अलर्ट

अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत में

दरअसल अंकिता का परिवार इस मामले में लगातार दुष्यंत कुमार गौतम की भूमिका पर सवाल उठा रहा है। हाल ही में दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया। इसी विरोध में अंकिता के माता पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे है।

एक दिन पहले राहुल-प्रियंका गांधी भी पहुंचे

उनके समर्थन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अंकिता के परिवार के साथ धरने पर पहुंचे थे। दोनों करीब एक घंटा वहां रुके। राहुल गांधी ने इस दौरान अंकिता के पिता के कंधे पर हाथ रखा और उनसे बातचीत की। प्रियंका ने भी अंकिता की मां को संभाला उन्हें गले लगाया और पानी पिलाया।

यह भी पढ़ें -  कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में सामने आया सीएम धामी का बयान, बताया कहां हुई चूक

पिता बोले- दुष्यंत की नियुक्ति रद्द नहीं हुई तो फिर धरना देंगे

दिल्ली पुलिस ने अंकिता भंडारी के पिता को हिरासत में लिया। उसपर उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिला, तो पूरे देश में प्रदर्शन होंगे। हमारी सबसे पहली मांग है कि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द की जाए। और अगर नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो हमें एक बार फिर पूरे देश में सड़कों पर उतरना होगा, और मेरी बेटी को इंसाफ मिलना ही चाहिए।” दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए अंकिता भंडारी के पिता ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड सरकार देगी पंचायतों को दोगुना बजट, 803 गांवों में जल्द बनेंगे नए भवन

अंकिता की मां ने कहा- हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे

वहीं, हिरासत में लिए जाने के बाद अंकिता की मां ने कहा- “जब तक दुष्यंत गौतम नियुक्ति रद्द नहीं होती है तब तक हम ऐसे ही बैठे रहेंगे। अगर हमें यहां बैठने नहीं देंगे तो हम अपने घर में भूख हड़ताल करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999