आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों ने फिर शुरू किया प्रदर्शन, टंकी पर चढ़े स्टूडेंट्स, ये हैं मांगें

खबर शेयर करें -

Ayurvedic vishvidhyalay student protest

देहरादून आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बीती देर रात से हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगें पूरी न होने से आक्रोशित छात्र एक बार फिर पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। 

पानी की टंकी पर चढ़े आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स

हर्रावाला आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के छात्र लंबे समय से लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने और परीक्षाएं आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही अपनी इंटर्नशिप शुरू करने की मांग को लेकर भी आवाज़ उठा रहे हैं। हाल ही में, छात्रों ने इन मांगों को मनवाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे दो

कॉलेज प्रबंधन ने मांगा था 10 दिन का समय

छात्रों की समस्या के समाधान के लिए कॉलेज प्रबंधन ने 10 दिन का समय मांगा था। 10 दिन के आश्वासन की समय सीमा खत्म हो गई है। समाधान नहीं होने से गुस्साए छात्रों ने एक बार फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है यूनिवर्सिटी के 7 छात्र टंकी के ऊपर चढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें -  नेपाल के नए ‘नायक’ बालेन शाह!, सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ Nepal PM Balen Shah

छात्रों के समर्थन पर आई ज्योति रौतेला

वही इस मामले पर कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला का कहना है कि प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स की बात सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि वाइस-चांसलर से लेकर रजिस्ट्रार या परीक्षा नियंत्रक तक, कोई भी छात्र-छात्राओं और उनके प्रतिनिधियों से बात करने को तैयार नहीं है। 

यह भी पढ़ें -  ईंधन संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, घबराहट में खरीदारी न करने की अपील

राजनीति

रौतेला ने धामी सरकार से मांग की है कि तत्काल छात्रों से बातचीत की जाए, उनकी जायज़ मांगों का समाधान किया जाए और टंकी पर चढ़े सभी छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारा जाए। रौतेला ने कहा सरकार को समझना होगा कि छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999