उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; जानें आज कहां बरसेंगे बादल

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़-उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में फिलहाल भारी बारिश से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है। वहीं, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  युवती को मिली जान से मारने की धमकी,आरोपी के परिजनों ने रखी दहेज की मांग

चार जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

इसके अलावा पर्वतीय जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें -  War 2 ने पांच दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें भारत में कितना रहा कलेक्शन?

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान सड़क मार्गों पर भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। वहीं, आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को अवैध संबंधों के शक में डंडे से पीटकर मरणासन्न किया

आगे भी जारी रह सकता है बारिश का दौर

मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। ऐसे में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999