ऋषिकेश दुष्कर्म केस: नाबालिग छात्रा से दरिंदगी के आरोप पर फूटा गुस्सा, होटल में तोड़फोड़; महिला आयोग सख्त

खबर शेयर करें -

 

ऋषिकेश। नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। गुस्साए लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां कथित तौर पर घटना हुई थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


इस बीच उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं- युवक ने पहले बनाई वीडियो, फिर उठाया आत्मघाती कदम


जांच के दायरे में होटल प्रबंधन भी आ गया है। पहचान और आयु सत्यापन के बिना कमरा देने के आरोपों के साथ ही होटल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका की भी जांच कर रही है।


महिला आयोग ने प्रदेश के होटलों में कम से कम तीन माह का सीसीटीवी बैकअप अनिवार्य करने की मांग उठाई है। मामले ने नाबालिगों की ऑनलाइन सुरक्षा और होटल संचालकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999